फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आज मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम

Sat, 24 Jan 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें मतदाता दिवस की शपथ दिलाना है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने दी।मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को हो चुका है। यह छह फरवरी तक मतदाता केंद्रों पर अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी, जिसमें दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 25 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित होंगे। 25 जनवरी को विशेष मतदाता दिवस मनाया जाएगा। जिन युवाओं ने एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे फार्म-6 भरकर सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन कार्यालय बांदा (डीसीसी) के टोल फ्री नंबर 05192-1950 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें