सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी भगवान की शरण में हैं। शिव मंदिर में हवन में आहुतियां दीं और प्रधानमंत्री से योगी को प्रदेश का नेतृत्व सौंपने का अनुरोध किया।
शुक्रवार को गूलरनाका स्थित मंदिर में पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन किया।
आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रार्थना की। पूजन के बाद हुई बैठक में जिला संयोजक दिनेश दद्दा ने कहा कि योगी सीएम बने तो प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। गुंडाराज और भ्रष्टाचार नहीं हो सकेगा। जिला महासचिव राकेश सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री से योगी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी, जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन चौरसिया, मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष सीमा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान लक्ष्मी सेन, भावना खरे, सरस्वती गुप्ता, अमित शिंदे, अनिल गुप्ता, चंदू कबीर, किशन सिंह, विनोद चक्रवर्ती, धीरू कुमार, देवराज, आकाश कुमार, धीरेंद्र, राहुल चौरसिया, राजेंद्र, कमलकांत वर्मा, रोहित कुमार, सूरज राजपूत, मनीष कुमार, शुभम, महेश गुप्ता, महेश, मुन्नालाल सोनी, मनीष गुप्ता, राजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।