फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ा, बरसाती नाले-नदियां उफान पर

Tue, 01 Sep 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-23-टोला कला गांव के रपटे पर जलभराव को देखते एसडीएम बबेरू। संवाद
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। लगातार हो रही बारिश से जिले में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बरसाती नाले और नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन

कई रपटों के ऊपर से पानी बहने से आवागमन बाधित है। गांवों में जलभराव के साथ कच्चे मकान गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बबेरू में टोला कलां का रपटा डूब गया।
केन नदी का जलस्तर करीब एक मीटर घटने से कुछ राहत मिली है। सोमवार शाम केन नदी का जलस्तर 97.72 मीटर रहा। इसमें करीब एक मीटर की कमी आई है। दूसरी ओर यमुना का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 93.96 मीटर पहुंच गया। चंद्रावल और केन नदी के रपटों पर भी पानी का तेज बहाव बना हुआ है। गांवों में जलभराव के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार हैं।
विज्ञापन

बबेरू में लगातार बारिश के चलते टोला कलां गांव में बने रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार त्यागी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। उन्होंने ग्रामीणों को रपटा पार नहीं करने की सलाह दी।
एसडीएम ने हरदौली गांव का भी दौरा किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश से कच्चे मकान गिर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लगातार संपर्क में रहने और ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने अनवान, थरथुआ, अरथरा, मझिला, भभुवा और अधांव गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। तत्काल राहत कार्य कराने के निर्देश दिए। जलनिकासी के लिए जेसीबी की व्यवस्था कर काम शुरू कराया गया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
-
नदी में नाव पलटने से आजीविका का सहारा बहा, लोग सुरक्षित
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के केवटरा अंश गहबरा निवासी नाविक की बागैं-रंज नदी में नाव पलटने के बाद तेज बहाव में बह गई। नाविक का परिवार नाव चलाकर आजीविका चलाता था। नाव बह जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।नाविक की पत्नी ममता ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब पांच बजे नाविक पांच लोगों को लेकर नदी पार करा रहा था।
एक लड़की को नदी किनारे उतारने के बाद वह चार लोगों को लेकर लौट रहा था। इसी दौरान नदी की बीच धारा में तेज उछाल के कारण नाव पलट गई। नाव में सवार लोगों ने किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचकर पेड़ पकड़कर जान बचाई, लेकिन नाव तेज धारा में बह गई। नाव के साथ दो स्टील की बाल्टियां, टॉर्च और करीब एक हजार रुपये कीमत का मछली पकड़ने का जाल भी बह गया। परिवार ने शासन की योजनाओं के तहत आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

-
भारी बारिश से पचनेही के घरों में घुसा तीन फीट तक पानी, दीवारें फटीं
बांदा। थाना-कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचनेही में 30 मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हुई तेज बारिश के कारण गांव के कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान ढह गए और कई घरों की दीवारें फट गईं। बारिश का पानी लोगों के घरों में दो-तीन फीट तक भर गया। इससे जलभराव के कारण घरों में रखा अनाज, भूसा और अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। (ब्यूरो)

फोटो-23-टोला कला गांव के रपटे पर जलभराव को देखते एसडीएम बबेरू। संवाद

फोटो-23-टोला कला गांव के रपटे पर जलभराव को देखते एसडीएम बबेरू। संवाद

फोटो-23-टोला कला गांव के रपटे पर जलभराव को देखते एसडीएम बबेरू। संवाद

फोटो-23-टोला कला गांव के रपटे पर जलभराव को देखते एसडीएम बबेरू। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें