फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मरका (बांदा)। हनुमान दंगल मैदान में बृहस्पतिवार को इनामी दंगल हुआ, जिसमें महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षक रही। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व राजा बुंदेला ने राजेश (मरका) और अनूप (पंजाब) की जोड़ी का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई। राजेश ने अनूप को पराजित किया।
विज्ञापन

वीरभान (मथुरा), प्रवीण व हरेंद्र (फिरोजाबाद), जितेंद्र (जालौन), धुन्नी (मरका), अजय (प्रयागराज), उदय व राजू (मऊ टिटिहरा), सूरज सिंह (लखनऊ), मनोज (सैफई), पुष्कर (फतेहपुर), वहीद (बिंदकी) आदि सहित कई जनपदों के नामचीन पहलवानों के बीच आकर्षक कुश्तियां हुईं। आकर्षण का केंद्र रहीं महिला पहलवान रोशनी और ज्योति की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी सूरजभान साहू व चुन्ना पाल और ननकू राम यादव रहे।
इस मौके पर मुलायम सिंह यादव, रामनरेश गर्ग, आरबी सिंह यादव, विवेकानंद गुप्ता, राजा यादव, दिनेश तिवारी, राजकुमार, कल्लू सिंह, देव कुमार, जुग्गीलाल यादव, विजय विक्रम सिंह, शोध छात्र रामबाबू तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने आभार जताया। संचालन शिवाकांत तिवारी ने किया। उधर, सपा नेता अनिल यादव ने राजू पहलवान (मऊ टिटिहरा) को शानदार दांव मारने पर साइकिल इनाम में दी। इस मौके पर रामपाल प्रजापति, उमेश यादव, संजय यादव, जितेंद्र, रामफल, देवेंद्र, धर्मेंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें