फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के छज्जे में रस्सी बांधकर मजदूर ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहाकलां। 47 वर्षीय मजदूर ने पड़ोसी के घर के छज्जे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों का कहना है कि वह शराब का आदी था। नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास रहने वाले रामरूप पुत्र रामशरण साहू का स्वजातीय पड़ोसी के मकान के बाहर छज्जे के कुंडे में रस्सी के फंदे पर शव लटकता मिला। शनिवार को तड़के करीब चार बजे रामरूप का पुत्र शिवम साहू व्यायाम के लिए घर से बाहर निकला तो फंदे पर लटक रहे पिता के शव पर उसकी नजर पड़ गई। सूचना पर कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया है।
शिवम ने बताया कि पिता मजदूरी करते थे और दिन भर शराब के नशे में रहते थे। शुक्रवार की रात को भी नशे में थे। उसने बताया कि पहले पिता दूध देने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद तख्त पर बिस्तरों का ढेर देखकर बहन (मृतक की पुत्री) लक्ष्मी देवी को डांट दिया। पिता का कहना था कि उनके तख्त पर बिस्तर न रखे जाएं।
विज्ञापन

इसी बात पर हुई कहासुनी के बाद वह अपना बिस्तर लेकर घर के बाहर सोने चले गए। तभी घटना कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया और दो पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें