बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मैकी का पुरवा गुढ़ाकला गांव निवासी चुन्नीलाल (55) छोटे भाई बुद्धविलास के साथ गांव में ही बाबू के घर छप्पर छाने गए थे। मंगलवार को दोपहर चुन्नीलाल और प्रकाश नसेनी लिए खड़े थे।
बुद्धविलास छप्पर छा रहे थे। अचानक दीवार गिरने से चुन्नीलाल मलबे में दब गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई रामशरण ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घर में पत्नी रजोला है। दो पुत्र हैं। नरैनी कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। (संवाद)