फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पानी का टैंकर पलटने से कर्मी की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम में पानी लेकर जा रहा टैंकर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे ऊपर बैठे रेलवे विभाग के प्राइवेट कर्मचारी की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अतर्रा के आउटर पर रेलवे ट्रैक पर प्राइवेट रेलवे ठेकेदार के द्वारा काम कराया जा रहा है। शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर-टैंकर से पानी ले जाया जा रहा था। बदौसा रोड जरूहा चौकी के नजदीक सड़क पर गड्ढे में पानी का टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर के ऊपर बैठे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के मझगवां निवासी रेलवे प्राइवेट कर्मचारी अर्जुन (28) पुत्र लालबहादुर दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आनन-फानन रेलवे कर्मी अनिल सहित अन्य कर्मचारियों की मदद से उसे नजदीकी सीएचसी में लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे चौकी प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेलवे स्टेशन मास्टर अनंत कुमार रवानी ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें