फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शासन द्वारा किए गए तबादले के विरोध में यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन बैनर तले दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष महेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। कहा कि शासन की स्थानांतरण नीति अनुचित और नियम विरुद्ध है। ईद-उल-अजहा (21 जुलाई) के अवकाश के बाद पुन: आंदोलन किया जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। आंदोलन का दूसरा चरण 22 से 24 जुलाई तक चलेगा। मंत्री गौरव दीक्षित ने संचालन किया। बाद में सीएमओ को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर अशफाक आलम, सुधीर मिश्रा, इंद्रदेव, आलोक कुमार, रितेश, पंकज त्रिपाठी, दिनेशचंद्र, मुकेश कुमार, अमित कुमार राना, सत्येंद्र निगम, अनिल कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, तृप्ति, ज्योत्सना देवी, गीता, राजेश कुमार, अनुराग द्विवेदी, कमर उल्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें