फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्टेडियम में हुआ महिला कबड्डी ट्रायल, छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21-कबड्डी ट्रायल में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। राजकीय स्टेडियम में शनिवार को महिला कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया, जिससे जिले की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन आगे की प्रतियोगिताओं के लिए किया जा सके। ट्रायल देर शाम तक चलता रहा, परिणाम रविवार को जारी किए जाएंगे। पूर्व एसआई राजेन्द्र कुमार और क्रीड़ाधिकारी अनीता कमल के नेतृत्व में आयोजित ट्रायल में जिले भर की 19 प्रतिभावान छात्राओं ने अपना दम-खम दिखाया। इस अवसर पर कबड्डी कोच कमल किशोर यादव और खेल मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें