बांदा। घर का सामान लेने निकले युवक को रहुनिया चौराहे पर कुछ युवकों ने पीट दिया। मारपीट में युवक जख्मी हो गया। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खुटला रहुनिया निवासी रोहित वर्मा ने कोतवाली में शिकायत की। कहा कि 22 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे घर का सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव के चौराहे पर पहुंचा तो वहां मौजूद रवि श्रीवास, महेंद्र, चुनबाद प्रजापति, कल्लू व बेनिया उर्फ बेनी प्रसाद ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गया। झगड़ा बंद हुआ तो पांचों जान से मारने की धमकी देते भाग गए। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद