फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कार्यर्कित्रयों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों (एएनएम) ने आठ माह से रुके वेतन की मांग लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया। दीपावली के पहले वेतन न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एएनएम संपत देवी की अगुवाई में कार्यकत्रियों ने कहा कि उनकी नियुक्ति हुए आठ माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया। इससे कार्यकत्रियों की दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। धनाभाव के कारण टीकाकरण में वैक्सीन, पीएचसी व सीएचसी से लाने व जमा करने में किराए की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। घर खर्च भी नहीं चल रहा है।

दशहरा पर्व बिना पैसे के बीत गया। दीपावली पर्व तक वेतन न दिया गया तो सभी एएनएम आंदोलन को बाध्य होंगी। डीएम को ज्ञापन देने वालों में सुनीता, किरन, संगीता देवी, संगीता पटेल, संध्या सचान, सुमनलता, गिरिजा देवी, अल्पना सिंह, सावित्री देवी, सुनीता गुप्ता, संगीता अवस्थी, अरुणा, साधना सिंह, संध्या श्रीवास्तव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें