फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान जरूरी

Thu, 14 Mar 2019 11:16 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
डॉयट में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स सेमिनार में शपथपत्र दिखातीं डीएलएड छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) में नारी सशक्तीकरण पर आयोजित सेमिनार और शपथ कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और डीएलएड 2018 बैच की प्रशिक्षु छात्राओं ने हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर भागीदारी का संकल्प लिया। शपथपत्र भरकर नारी के चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास का वचन दोहराया।

विज्ञापन


अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले मंगलवार को आयोजित सेमिनार में डॉयट प्राचार्य डा.निशा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना न सिर्फ परिवार बल्कि समाज और देश के लिए भी हितकारी है। एक नारी खुद शिक्षित होकर दो परिवारों को शिक्षित बनाती है। डॉ. सविता सिंह ने कहा कि पहले के समय में शिक्षा ग्रहण करना बहुत कठिन था। पर अब ऐसा नहीं है। महिलाएं भी पुरुषों के बराबर शिक्षा अर्जित कर रही हैं। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी है। ट्रेन से लेकर वायुयान तक चला रही हैं। सोनाली त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने विश्व पटल पर अपनी छवि स्वयं अंकित की है। अपनी खुद की पहचान बनाई है। 

सेमिनार में सभी प्रशिक्षु छात्राओं और शिक्षिकाओं ने निर्धारित प्रारूप पर शपथपत्र भरे। अर्चना राजपूत, पल्लवी चौरसिया, शांति गुप्ता, प्रेमलता, हिना जबी, प्रांजलि रैकवार, ज्ञान देवी, विशाखा देवी, प्रतिज्ञा, कुमारी नीरज, शांभवी सिंह, प्रियंका, प्रीति, शारदा, सरिता देवी, सपना निषाद, रूबी, राशि प्रभा, आरती देवी, खुशबू आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें