फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महिला हार्पर क्लब में हरियाली तीज पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन


हरियाली तीज महोत्सव में विभिन्न परिधान पहने सजी संवरी महिलाओं ने सामूहिक गीत, झूला और खेलों के बीच मौज मस्ती की। मुख्य अतिथि न्यायाधीश वरुण व बिनी बालियान और विशिष्ट अतिथि भावना केला ( पत्नी सिटी मजिस्ट्रेट) ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
क्लब उपाध्यक्ष और आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रबंधक शमीम बानो, सचिव सीमा सिंह सहित क्लब पदाधिकारी, ज्योत्सना पुरवार , आराधना शर्मा , सीमा नंदा आदि शामिल रहीं। फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सावन नृत्य, कैटवाक, म्यूजिकल चेयर सहित कई खेल खेले गए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल की छात्राओं ने शिव पंचाक्षर स्त्रोत कथक शैली में प्रस्तुत कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब की आराधना शर्मा, गीता सिंह, शोभा चौहान, उपाध्यक्ष-ज्योत्सना पुरवार आदि ने भी सहयोग किया। गुरुकुल केंद्र की डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें