फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

Fri, 24 Aug 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
हरियाली तीज का जश्न मनातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने गुरुवार की देर शाम बलखंडी नाका स्थित होटल में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हरियाली तीज मनाया। राजस्थानी परंपरा और परिधानों से सजी-धजीं महिलाओं और युवतियों ने खूब धमाल मचाया। समूह और एकल नृत्य, सावन गीत और कई प्रतियोगिताएं हुईं।

विज्ञापन


महिला हार्पर क्लब के तत्वावधान में आयोजित हरियाली तीज में पुलिस अधीक्षक शालिनी, एसडीएम सदर थमीम अंसरिया और डीएम की धर्मपत्नी मीना गिरि भी शामिल हुईं। गणेश वंदना से शुरुआत के बाद मानसी मिश्रा ने कजली गीत प्रस्तुत किया। महिलाओं और सदस्यों ने नृत्य के साथ गीत पेश किए। इसी बीच क्विज प्रतियोगिता भी हुई। क्लब की महासचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज हर वर्ष मनाते हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में इसे और आकर्षक बनाया जाएगा। अनीता मेहरा, मंजूषा सनी, नूतन गुप्ता, अर्चना मेहरा, सुधा सिंह, प्रियंका भारद्वाज, पूजा साहू, नीतू गुप्ता, संयोगिता सिंह, वंदना अग्रवाल, मीरा सिंह, अर्चना शुक्ला, डॉ. मालती व्यास, सुधा गुप्ता, नीलम गोयल, उमा गर्ग, शोभा चौहान, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, अनीता ओमर, सुनीता पटेल, अनु सिन्हा, श्वेता पांडा, आराधना भार्गव, सीमा नंदा, वीनस ओमर, डॉ. राजबाला भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन सौम्या श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें