फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया

Thu, 31 Aug 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर सम्मन जारी होने के बाद एक दरोगा व महिला सिपाही समेत तीन पर पीड़ित ने धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कहा है कि अतर्रा कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ घर में घुसकर बुरी नियत से छेड़छाड़ की थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत में मुकदमा दायर किया था। इसमें कहा था कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो अतर्रा थाने के दरोगा व एक महिला कांस्टेबल ने मारपीट व मुकदमा दर्ज न कराने की धमकी दी।
कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तलब करते हुए 29 अगस्त की तारीख नियत की थी। पीड़ित का कहना है कि नियत तिथि को अदालत में पेश होने के बजाए उसके घर पहुंचे और मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें