फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला की तहरीर पर छह ससुरालियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा निवासी पूनम देवी ने बताया कि उसकी शादी छह जुलाई 2022 को हमीरपुर के चंदौखी गांव निवासी उमेश के साथ हुई थी।
विज्ञापन

पति पीडब्ल्यूडी विभाग में मेठ पद पर कार्यरत था। ससुराल जाने पर उसे कम दहेज का ताना दिया गया। दो लाख रुपये की मांग की। न देने पर उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि पति को भी मारकर फंदे से लटका दिया।
पति की मौत के बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर जसपुरा थाने में ननद उमा देवी, सास कुसमा, देवर भूरा व शिवशंकर, रामविशाल, रामचरन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जसपुरा थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें