फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधवा पेंशन के लिए प्रधान के घर जा रही महिला को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के गांव कुर्रा बुजुर्ग निवासी बड़कू वर्मा ने बताया कि उनकी मां किशनिया (51) शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रधान के घर अपनी विधवा पेंशन के सिलसिले में गांव की एक अन्य महिला के साथ जा रहीं थीं। तभी गांव में ही निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी कमासिन ले गए। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे, रास्ते में देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया कि उनके दो पुत्रियां व चार पुत्र हैं। पति रामकिशोर की चार माह पहले निधन हो चुका है। पुत्र मजदूरी करते हैं। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि बाइक की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें