बांदा। बाइक सवार दंपती को पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। पति मामूली घायल हो गया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव निवासी सरोजा (35) अपने पति मलखान के साथ सोमवार को दोपहर बांदा में बाजार करने आई थी। दोनों पति-पत्नी बाइक से बाजार करके अपने गांव जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय के पास अचानक अचानक ब्रेकर आ जाने से पीछे से आई रोडवेज बस ने उछाल लेते हुए बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
जिससे बाइक में पीछे बैठी सरोजा की मौत हो गई, जबकि पति मलखान मामूली घायल हो गया। मलखान ने बताया कि उसके एक पुत्र तीन पुत्रियां हैं। वह मजदूरी करता है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि महिला के शव को मोर्चरी में रखाया गया है।