फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 24 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली क पलटने से उसमें सवार 24 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर घायल छह को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

करतल क्षेत्र के बिल्हरका गांव निवासी रामपाल अपने बेटे दीपक का देवी पूजन करने रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में अपने परिजनों और रिश्तेदारों को बैठाकर क्षेत्र के रिसौरा गांव में सुरेश वर्मा के घर देवी पूजन करने आए थे। सोमवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे उसी वाहन से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पनगरा गांव में नहर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे इसमें सवार सभी लोग कुछ दूर तक घिसटते चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को सीएचसी पहुचाया। दुर्घटना में 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
घायलों में चित्रकूट के खेरिया बोदरा की राजकुमारी, उसका पुत्र राजकुमार, बिल्हरका गांव निवासी अजय व उसकी पत्नी अंजू, शिवांशी, संध्या,अंशिका, छतरपुर राजवा की संध्या, मुन्नी, रुचि, बिल्हरका गांव के दीपक, पूजा, कमला, अनिल, संजना, राधा, चंदला गांव निवासी संता, जहरी, मानसी, छोटेलाल व पहाड़ी खेरा गांव निवासी मोतीबाई घायल हुए हैं। चिकित्सक डॉ. लवलेश पटेल व डॉ दिनेश राजपूत द्वारा घायलों का इलाज किया गया है। इन्होंने बताया कि छह घायलों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें