फोटो - 25 जीआरपी से शिकायत करती महिला। संवाद
-
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार को महिला यात्री से अभद्रता का मामला सामने आया। महिला यात्री ने मनचलों के व्यवहार से परेशान होकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने अतर्रा स्टेशन पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला सुलझाने की कोशिश की। हालांकि समझौते के बाद भी आरोपी युवकों ने महिला यात्री मंजू शुक्ला जो हरपालपुर की यात्रा कर रही थी। उससे दुर्व्यवहार करना जारी रखा। इस पर महिला ने पुनः जीआरपी और आरपीएफ पुलिस से संपर्क किया। जिसके बांदा स्टेशन पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई की लेकिन आरोपी युवक पहले ही भाग चुके थे। महिला ने कहा कि पुलिस मनचलों पर अतर्रा में कार्रवाई करती तो सबक सिखाया जा सकता था। लेकिन पुसिल की हीलाहवाली के चलते आरोपी फरार हो गए। जीआरपी प्रभारी शिवबाबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।