फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुल्हाड़ी और हसिया से महिला की हत्या

Fri, 04 Sep 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-41- मृतका गीता। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के फकीरा डेरा में शुक्रवार दोपहर तीन बिसवा पैतृक जमीन पर गोबर डालने के विवाद में महिला की कुल्हाड़ी और हसिया से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला के पति और पुत्र भी हमले में गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरेहटा निवासी राजबहादुर निषाद (50) के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसका 11 वर्षीय पुत्र दिव्यांश घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पैतृक जमीन पर गोबर डालने गया था। वहां छोटे भाई रामबहादुर ने उसे गोबर डालने से रोक दिया और गालीगलौज की। दिव्यांश घर लौट आया। दोपहर करीब एक बजे दिव्यांश और उसकी बहन खुशबू (14) खेत जा रहे थे।
रास्ते में रामबहादुर ने नशे की हालत में दोनों को पीटा। खुशबू ने फोन पर इसकी जानकारी पिता को दी। उस समय राजबहादुर अपनी पत्नी गीता (45) और बड़े पुत्र अनिल कुमार (28) के साथ खेत में काम कर रहे थे। तीनों खेत से लौटकर रामबहादुर के घर उलाहना देने पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि रामबहादुर, उसकी पत्नी राधा, बड़े भाई शिवलोचन, उसकी पत्नी सखिया और पुत्र राजू ने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी और हसिया से हमला कर दिया। हमले में राजबहादुर, गीता और अनिल गंभीर घायल हो गए।
पुलिस तीनों को जसपुरा सीएचसी ले गई। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर शाम डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। राजबहादुर की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रामबहादुर को पकड़ लिया है।

मां के नाम तीन बिस्वा जमीन, पौत्र गोबर डालने गया तो हुआ विवाद
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के फकीरा डेरा निवासी राजबहादुर निषाद ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सबसे बड़े शिवलोचन निषाद, फिर राजबहादुर और सबसे छोटे रामबहादुर हैं। पिता मइयादीन निषाद के नाम नौ बीघा और मां के नाम तीन बिस्वा जमीन है। माता-पिता ने अभी जमीन का बंटवारा नहीं किया है।
राजबहादुर के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसका पुत्र दिव्यांश दादी के नाम दर्ज जमीन पर गोबर डालने गया था। रामबहादुर ने उसे गोबर डालते देख लिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। राजबहादुर का कहना है कि रामबहादुर उससे खुन्नस रखता था। दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन परिवार के लोग आपस में मामला सुलझा लेते थे।
राजबहादुर ने बताया कि उसके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी कुसुमकली की शादी हो चुकी है। परिवार खेती-किसानी करता है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियात के तौर पर पीड़ित परिवार के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
हमले में गीता की पीठ के ऊपरी हिस्से पर हसिया से वार किया गया, जबकि उसके पति राजबहादुर और पुत्र अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी मारी गई। तीनों को गंभीर हालत में जसपुरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)

फोटो-41- मृतका गीता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें