फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला की मौत, नौ घायल

Tue, 26 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। इसके अलावा दंपति समेत नौ घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। शहर के छाबी तालाब निवासी मीरा देवी (45) सोमवार की रात पति चुन्नीलाल के साथ बाइक पर मायके बसहरी (मटौंध) गांव जा रही थी। खैराडा गांव के पास दूसरी बाइक को बचाने में बाइक खंती में जा गिरी। मीरा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। चुन्नीलाल सफाई कर्मी है। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव निवासी सभाजीत (29) पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी आरती (26) को लेकर बाइक पर ससुराल सुदिनपुर (चित्रकूट) जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव से पहले पेट्रोल पंप के पास मार्शल जीप की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी सुधीर (21) पुत्र जगरूप अपने मामा बीरू (22) व नानी गिरिजा (50) के साथ बाइक पर तिंदवारी से गांव आते समय महोखर गांव के पास टेंपो की टक्कर से घायल हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी रामदयाल (55) पुत्र लोटन सोमवार को देर शाम बांदा से गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार करते समय पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया।

एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव निवासी सुरजीत देवी (60) पत्नी दंगल पाल खेत से घर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी शिवकरण (31) पुत्र फग्गू सोमवार की रात बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। उधर, मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी कल्ली (60) पत्नी बुद्धू मंगलवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें