फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति की पिटाई से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाधा पुरवा की गोमती (35) की मायके में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पति के खिलाफ पहले ही गिरवां थाने में उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। वहीं ससुराल पक्ष ने बीमारी से मौत होने की बात कही है।
बाधा पुरवा निवासी मनोज ने बताया कि भाभी गोमती की सोमवार दोपहर पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव स्थित मायके में मौत हो गई। गोमती पति रज्जू प्रजापति के साथ गिरवां थाना क्षेत्र के माधवपुर में मकान बनाकर रह रही थीं।
रक्षाबंधन में दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान रज्जू ने गोमती की पिटाई कर दी थी। भाभी के पिता उन्हें मायके ले गए थे, तब से वह वहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोमती के भाई कमल प्रसाद ने आरोप लगाया कि पति की पिटाई से गोमती को काफी चोटें आई थीं। उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान मौत हो गई। गोमती के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। रज्जू रिक्शा चलाता है।
शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मायके पक्ष पति पर आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें