फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। मजदूर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर के हालात आर्थिक तंगहाली के थे। पति ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

स्थानीय उत्तर थोक निवासी बसंती देवी (48) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद यहां तालाब किनारे बने अपने कच्चे मकान में पति और पांच बच्चों के साथ रहती थी। रविवार की रात बसंती ने मकान के पीछे बने कच्चे कमरे में दरवाजा बंदकर दुपट्टे से फांसी लगा ली।
सुबह घर के पीछे का कमरा बंद होने पर पति लक्ष्मी खपरैल तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो बसंती का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पति का कहना है कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। मृतका के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। पति मजदूरी करता है। थाना प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कहा कि घटना आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें