बांदा। युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला ने बताया कि रविवार को शाम युवती ने प्लेटफार्म नंबर एक पर बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन के छूटते ही उसने अपनी गर्दन रेलवे ट्रैक पर रख दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस्म पर हल्की गुलाबी साड़ी और इसी रंग का ब्लाउज था। दोनों हाथों में चूड़ियां और पैरों में बिछिया आदि पहन रखी थी। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया है।