बांदा जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। दमकल की गाड़ी ने शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव निवासी मुन्नी (45) मंगलवार को दोपहर घर के पास स्थित मिठुवा कुआं के पास गई थी। वहां अचानक उसे दौरे पड़ने से वह कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकालने का प्रयास किया। जब वह नहीं निकली तो पैलानी थाना पुलिस नेदमकल गाड़ी को बुलाया।
दमकल के जवानों ने महिला का शव कुएं से निकाल लिया। मृतका के पति बलवान ने बताया कि मृतका मानसिक अस्वस्थ थी और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पति गांव में रहकर खेती-किसानी करता है। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि कुएं में गिरकर मौत हुई है।