बदौसा। यूपीपीएससी उत्तीर्ण कर जिला श्रम व रोजगार अधिकारी पद पर चयनित हुईं आकांक्षा वाजपेयी के पहली बार घर आने पर परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
कस्बावासियों ने भी उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। आकांक्षा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पौत्री और अधिवक्ता राजकुमार बाजपेयी की बेटी हैं। माता-पिता ने उसे गले लगाया और मुंह मीठा कराया।
आनंद गौतम, रमा शंकर सैनी, कन्हैया श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गर्ग, राम प्रकाश गर्ग, देवी प्रसाद ओझा, रोशनी आदि मौजूद रहीं।