फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए लगवाएं टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए लोग टीकाकरण का लाभ लें। यह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क लगाया जा रहा है। अफवाहों के चलते लोगों में टीके को लेकर भ्रम बना हुआ है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि टीकाकरण में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इससे स्थिति और भी खराब हो रही है। देश में बना यह कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। वर्तमान में 94 केंद्रों में टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में 6728 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन 6303 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहला व 4997 ने दूसरा टीका लगवाया। दूसरे चरण में 6268 फ्रंट लाइन वकर्स के सापेक्ष 5239ने पहला और 4098 दूसरी डोज लगवाने में दिलचस्पी दिखाई। तीसरे चरण में जनपद में 60 वर्ष के ऊपर 34423 और 45 से 60 वर्ष के भीतर 32623 लोग टीका लगवा चुके हैं। जिसमें 45 से 60 वर्ष तक के 3577और 60 वर्ष आयु से अधिक 5783 बुजुर्गों का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि टीके को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। वैक्सीन कोरोना से मुकाबला करने से सबसे बेहतर उपाय है। इसका मुख्य कार्य हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। हमारा शरीर विभिन्न रोगों से तभी अच्छी तरह से लड़ पाता है जब रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक हो। कोरोना वायरस से हमारे शरीर को लडने की ताकत इस वैक्सीन में है। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी यदि कोरोना हुआ तो हमें वह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।
विज्ञापन

--------------
हार की खुन्नस में मारपीट की
नरैनी। पंचायत चुनाव नतीजों के बाद अब रंजिश पनपने लगी है। इसकी बानगी सराय जदीद गांव में मारपीट है। हार की खुन्नस में नव निर्वाचित प्रधान की बहन के घर हमला बोलकर महिलाओं सहित चार लोगों को घायल कर दिया। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी नाजमा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पूर्व प्रधान सिद्दीक खां इस बार प्रधानी के चुनाव में उसके भाई कल्लू से चुनाव हार गया है। इसी खुन्नस से मंगलवार की सुबह पूर्व प्रधान व उसके परिजनों ने लाठी डंडों से घर में हमला बोल दिया। जो मिला उसके साथ मारपीट की। इसमें शब्बीर (45) बकशू, फिरोज (21), भूरा (26), नसरीन (22), मुनैसा (30) घायल हो गए।
------------
सह आरोपियों की जमानत अर्जी पर कल सुनवाई
बांदा। बालकों के यौन उत्पीड़न केस के मुख्य आरोपी रामभवन (निलंबित जेई) की पत्नी व सह आरोपी दुर्गावती और दूसरे सह आरोपी दिल्ली निवासी आकिब की जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर टल गई। अदालत ने अब 6 मई की तिथि निर्धारित की है। विशेष न्यायाधीश (पास्को) अदालत में सुनवाई होनी है।
पूर्व में 3 और 4 मई को दोनों सह आरोपियों की जमानत अर्जी पर बहस होनी थी लेकिन अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान ने सह आरोपी दुर्गावती और आकिब की जमानत अर्जियों पर बहस की तारीख 6 मई निर्धारित कर दी है। मुख्य आरोपी निलंबित जेई रामभवन सहित उसकी पत्नी दुर्गावती और आकिब जेल में हैं। हालांकि दुर्गावती के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद और आकिब के अधिवक्ता नसीम उल्ला सुनवाई के लिए तैयार थे। अब 6 मई को बहस करेंगे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें