फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मायके में महिला ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी

Tue, 31 Oct 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मायके में अलग मकान में अकेली रह रही महिला ने घर से दूर खेत में लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव में उसके पिता रहते हैं। भाई बांदा शहर में मकान बनाकर रह रहे हैं। भाई ने मारपीट कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी फूला (50) का शव घर से करीब 500 मीटर दूर संतोष दुबे के खेत में लगे नीम के पेड़ से धोती से रविवार को सुबह 11 बजे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बांदा शहर से पहुंचे भाइयों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी भाई मटोला ने बताया कि फूला की शादी 20 साल पहले तिंदवारी के हस्तम गांव में भवानीदीन के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। तब से वह अपने मायके लुकतरा गांव में रह रही थी। पिता अड्डू ने गांव में ही उसके लिए अलग मकान दे दिया था। वह मजदूरी करती थी। उसके दो पुत्र अपने पिता के साथ रहते हैं। उसने आशंका जताई है कि किसी ने उसे मारपीट कर फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी लग रही है। फॉरेसिंक टीम से जांच कराई थी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। महिला अपने घर से रविवार की देर शाम निकली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें