फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से कहासुनी के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति से हुई कहासुनी से आहत महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव निवासी आरती (28) ने गुरुवार की शाम घर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के समय सास कस्तूरिया खेत में थी। ससुर बाबू जानवरों के लिए चारा पानी कर रहे थे। खेत से लौटी सास ने उल्टियां करते देखा तो जानकारी हुई। चाचा ससुर रामकुमार ने बताया कि आरती का पति पप्पू सतना मध्य प्रदेश में प्राइवेट में नौकरी करता है।
आरती की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। एक पुत्री और दो पुत्र हैं। चाचा ससुर का कहना है कि पति से फोन पर आपसी कहासुनी होने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें