बांदा। डेढ़ माह पहले आग से झुलसी विवाहिता ने इलाज के दौरान बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अतर्रा कोतवाली के नंदना गांव निवासी लक्ष्मी (24) 24 मई को ससुराल में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय झुलस गई थी। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, चित्रकूट के अलखू खोर निवासी भाई सुशील ने बताया कि खाना बनाते समय हादसा हुआ है। वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। मृतका के चार माह का बच्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।