बांदा। जिला अस्पताल में अज्ञात महिला अपना शिशु अस्पताल के एक चिकित्सक की सास को सौंपकर चकमा देकर फरार हो गई। देर रात तक शिशु को ट्रामा सेंटर में रखकर महिला की तलाश की जा रही थी।
रविवार को शाम अज्ञात महिला ट्रामा सेंटर किसी मरीज को देखने आई थी। उसकी गोद में लगभग 5 माह का शिशु (बालक) था। अस्पताल परिसर में स्थित पानी की टंकी के पास खड़ीं एक अन्य महिला सुशीला को अपना बच्चा यह कहकर सौंपा कि वह इसके लिए दूध लेकर आती है।
कुछ देर बच्चे को लिए रहें। सुशीला चकमे में आ गई और बच्चे को ले लिया। महिला लापता हो गई। सुशीला जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक की परिजन बताई गई हैं। उन्होंने बच्चे को ट्रामा सेंटर के हवाले कर दिया। देर रात तक यह बच्चा वहीं के कर्मियों की देखरेख में था।