बांदा। वैन पलटने से मां-बेटे घायल हो गए। मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य हादसों में दो घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू के तिंदवारी रोड निवासी प्रेम कुमार (23) पुत्र श्रीकेशन मंगलवार को सुबह अपनी मां सुनैना (50) को लेकर मारुति वैन से आ रहा था। तिंदवारी-बांदा मार्ग पर कुरसेजा पुलिस चौकी के नजदीक टायर बर्स्ट होने से वैन सड़क किनारे खंती में पलट गई। पुलिस व राहगीरों ने दोनों को वैन से बाहर निकला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सुनैना की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी श्यामसुंदर (50) पुत्र रामदेव मंगलवार को दोपहर जिला अस्पताल से आवास विकास कालोनी जाते समय ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गया। उधर, बबेरू क्षेत्र के बनबरौली गांव निवासी विद्या सागर (25) पुत्र कामता प्रसाद ने घर की छत पर पानी की टंकी बनवाई थी। दो दिन बाद ही पानी भर देेने से टंकी की दीवार गिर गई और दबकर वह घायल हो गया।