फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सदमे से किसान की मौत

Tue, 07 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
क‌िसान हरबीर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। फसल तबाही व कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। तीन दिनों में लगातार यह तीसरी मौत है। पैलानी तहसील के अलोना गांव निवासी रामाधार सिंह (65) मंगलवार कोे सुबह खेत गया था। वहीं उसे दिल का दौरा पड़ गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई छोटे सिंह ने बताया कि उसके नाम 25 बीघे जमीन है। इसमें सिर्फ दो बीघा में गेहूं की बुआई की थी। बाकी जमीन परती पड़ी रही। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, खप्टिहा कलां शाखा का उस पर लगभग चार लाख रुपये कर्ज है। तीन साल से फसल तबाह होने और कर्ज की चिंता से वह परेशान था। इसी तनाव में उसे खेत में हार्ट अटैक हो गया।  एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को भेजकर ब्योरा मांगा है। वह खुद भी इसकी जांच और हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें