फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्दी का सितम, 10 और भर्ती

Thu, 25 Jan 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को भी जिला अस्पताल में 10 मरीजों को ठंड लगने के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को कालिंजर निवासी बिहारी (65), शंकर नगर निवासी गिरजा (25), फतपुरवा गांव निवासी शकुतंला (25), बाबूलाल चौराहा निवासी मोहम्मद रफीक (40), स्वराज कालोनी निवासी सुनीता (40) को भर्ती किया गया।
इनके अलावा खुरंहड शंकर दयाल (70), गुरेह गांव निवासी वरुण (दो माह), खम्हरिया गांव निवासी संतुल (55), कनवारा गांव निवासी रामदयाल (48), काशीराम कालोनी निवासी सीमा (30) को ठंड लगने के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि इन दिनों इमरजेंसी ओपीडी में ज्यादातर ठंडी लगने के मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने मरीजों से ठंडी में एहतियात बरतने की सलाह दी है। बताया कि रजाई-कंबल से निकलकर सीधे खुली हवा में न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें