बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव में जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा ने ई-लाइब्रेरी के लिए 12 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा ने 5 लाख और विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने अपनी पेंशन से हर वर्ष लाइब्रेरी को 25 हजार रुपये सहयोग का एलान किया।
शुक्रवार को तहसील परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव की शुरूआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन से हुई। शिशु ज्ञान स्थली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष शिव कुमार सिंह व मंत्री नरोत्तम सिंह ने सांसद, विधायक आदि को बैच लगाए और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी डा.यज्ञदत्त शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, अधिवक्ता नरेश सिंह यादव, मैकूलाल प्रजापति, जमुना प्रसाद गुप्त, संतोष यादव, रमेश सिंह पवार, रामेंद्र सिंह, सरस्वती प्रसाद, रामखिलावन प्रजापति, उमाकांत तिवारी, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप वर्मा द्वारा किया गया। एसडीएम महेंद्र प्रताप सहित विवेकानंद गुप्ता, सूर्यपाल सिंह यादव, शिवमंगल चौहान, कमलेश गुप्ता, दीपक पाल, केके प्रजापति, दिनेश, अजय पटेल आदि शामिल रहे।