फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
बांदा के गिरवां थाने में पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/गिरवां। नोएडा में किराए के मकान में रहकर पत्नी की हत्या कर सात वर्षीय पुत्र को लेकर फरार आरोपी को पुलिस ने करीब पौने दो वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। वह छिपकर यहां के मकरी गांव में रह रहा था। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर नोएडा पुलिस उसे साथ ले गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव का राजाबाबू प्रजापति पुत्र ललुवा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ नोएडा में देवेंद्र भाटी के मकान में किराए पर रहकर वहां मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक आए दिन शराब के नशे में पत्नी को मारता-पीटता था।
पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 14 अक्तूबर 2018 को राजाबाबू ने छोटे गैस सिलिंडर से हमलाकर 28 वर्षीय पत्नी उमा की हत्या कर दी थी और सात वर्षीय पुत्र विमलेश को लेकर भाग निकला था। दो अन्य बच्चे नीलेश (11) और शिवानी (5) वर्ष को वहीं छोड़ दिया था। मृतका उमा के पिता फतेहगंज (बांदा) थानांतर्गत कुलसारी गांव निवासी चइयां ने नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पति तभी से फरार था।
विज्ञापन

गिरवां थाना इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि नोएडा पुलिस ने आरोपी की तलाश के बारे में यहां भी सूचना दी थी। इस पर यहां की पुलिस भी उसकी खोज कर रही थी। गुरुवार (9 जुलाई) को रात करीब सवा 10 बजे इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय ने मकरी गांव में दबिश देकर वहां मौजूदा राजाबाबू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में उनके साथ उप निरीक्षक अभिषेक सिंह व रविंद्र सिंह, एचसीपी रमाशंकर तिवारी, कांस्टेबल अमर बहादुर, सचिन कुमार पटेल और जितेंद्र पांडेय भी थे। गिरफ्तारी की सूचना नोएडा पुलिस को दी गई।
शुक्रवार को गिरवां पुलिस ने उक्त आरोपी को यहां सीजेएम न्यायालय में पेश किया। इसी बीच गिरवां पुलिस की सूचना पर नोएडा पुलिस भी आ गई। नोएडा पुलिस ने अदालत में अर्जी देकर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपनी कस्टडी में ले लिया और निजी वाहन से उसे लेकर नोएडा रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें