फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बच्चों को कोचिंग भेजने के लिए शनिवार को सुबह नाश्ता बनाने की बात पर पति से हुई कहासुनी के बाद महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय पति और सास-ससुर घर में नहीं थे। बच्चे कोचिंग से लौटे तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लखन कॉलोनी निवासी क्षमा (28) ने शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब सूने घर में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पति ने बताया कि शनिवार को सुबह नौ बजे उसके पिता दूध लेने गए थे। मां पड़ोस में गईं थी।
वह बच्चों को कोचिंग भेजने गया था। इस बीच पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि सुबह बच्चे कोचिंग जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसने जल्दी नाश्ता बनाने की बात कही थी। इस पर उसका मृतका से मामूली विवाद हो गया था। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें