फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन लाख रुपये व सोने की चेन न देने पर गर्भवती को निकाला

Sun, 11 Jun 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । दहेज में तीन लाख रुपये और चेन न देने पर ससुरालियों ने गर्भवती को मायके में छोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी रोहनी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में अंडौली गांव निवासी गुलाब के साथ हुई थी। उसके एक पुत्री है। वर्तमान में वह गर्भ से है। शादी के बाद से ससुराली दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुर सत्रोहन, सास राजरानी, देवर बुद्धराज और पति गुलाब ने उससे दहेज में तीन लाख रुपये और चेन की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे मायके भेज दिया।
उसके पिता ने पंचायत बुलाई और फैसले के बाद उसे फिर ससुराल भेज दिया गया। ससुराल में पति उसे शराब पीकर रोज मारता पीटता था। खाना नहीं देता था। जुलाई 2022 में पति उसे विलासपुर ले गया। वहां से छह माह उसे लेकर आया और मायके में छोड़ दिया। तब से वह मायके में रह रही है। उसके एक पुत्री है। वह गर्भ से भी है। रोहनी की तहरीर पर थाने में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें