राजापुर । अज्ञात कारणों के चलते विधवा ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल गई। जब परिजनों ने देखा तो आवाक रह गए। आनन-फानन उसे नीचे उतारा, परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सरधुआ थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग निवासी पिता राजकुमार राजपूत ने बताया कि अंजू सिंह (28) की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। पति के गुजर जाने के बाद वह मायके में रह रही थी। गुरुवार की रात्रि को कमरा बंदकर अंजू दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल गई। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने देखा तो आवाक रह गए।
परिजनों ने इसकी जानकारी सरधुआ थाने में दी। परिजनों ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते अंजू फंदे पर झूली है। मृतका के दो पुत्र हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपेंंद्र सिंह ने बताया कि कारण अज्ञात है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
परिजनों ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते अंजू फंदे पर झूली है। मृतका के दो पुत्र हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपेंंद्र सिंह ने बताया कि कारण अज्ञात है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।