फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी टूटने से नाराज युवक ने यमुना में लगाई छलांग

Sat, 28 Oct 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबेरू। शादी टूटने से नाराज युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर युवक की तलाश की गई। रात में जब उसक पता नहीं चला तो दूसरे दिन सुबह से देर शाम तक पुलिस व गोताखोरों ने युवक की तलाश की, लेकिन युवक नहीं मिला।
कोतवाली क्षेत्र के औगासी निवासी लवकुश (21) की नवरात्र में शादी तय हो गई थी। किसी कारण वश अचानक उसकी शादी टूट गई। इससे परेशान होकर उसने गुरुवार की शाम करीब सात बजे यमुना नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने पर मरका थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने गोताखोरों की मदद से नदी में लवकुश को तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीओ राकेश सिंह ने क्षेत्र के छह गोताखोरों को बुलाकर नदी में महाजाल डलवाया, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक लवकुश का पता नहीं चल सका। लवकुश दो भाइयों में छोटा था। मां गुल्ली देवी व पिता जगरूप निषाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें