फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सड़क पर उतरे सर्राफ

Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सोने के जेवरात बनाने और बेंचने के कारोबार को केंद्रीय एक्साइज के दायरे में लाकर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध मेें सर्राफा व्यापारी सड़क पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


नगर सर्राफा समिति ने बुधवार को विरोध जताते हुए पूरा कारोबार बंद रखा और प्रदर्शन किया। धरना भी दिया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की।

सुबह से ही सर्राफा बाजार में सन्नाटा रहा। छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठान नहीं खुले। हड़ताल का एलान समिति ने पहले ही कर दिया था। समिति के नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी से सभी सर्राफा व्यवसायियों में भारी रोष है।
विज्ञापन


इससे इंस्पेक्टर राज लागू हो जाएगा। भ्रष्टाचार बढ़ेगा। कारीगरों और व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न होगा। शंकरगुरु चौराहा स्थित सर्राफा बाजार के पास मुख्य सड़क पर सर्राफा व्यवसायियों ने धरना दिया।

महामंत्री सत्य प्रकाश सर्राफा सहित दिलीप रावत, अशोक ओमर, वृंदावन सोनी, सुनील गोयल, मनमोहन गोयल, पूर्व विधायक राज कुमार शिवहरे, संजय मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें