फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एसडीएम ने पकड़ा तो ट्रक चालक ने पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27- एसडीएम नरैनी का घेराव करते हुए नारे-बाजी करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

फोटो 28- आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास करते एसडीएम अंकित शुक्ला। संवाद
फोटो 29- पीटने के बाद गाड़ी में ट्रक चालक को बैठाए एसडीएम अंकित शुक्ला। संवाद
फोटो 30- एसडीएम की गाड़ी से कूद कर भागता ट्रक ड्राइवर कुलदीप तिवारी। संवाद
एसडीएम पर ट्रक चालक से पीटने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

चालक को गाड़ी में बैठाने पर भड़के ग्रामीणों ने किया घेराव, कूदकर भागा चालक
एसडीएम बोले... पहले होमगार्ड को टक्कर मारा, फिर उनकी गाड़ी को, पलटने से बची गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नरैनी तहसील क्षेत्र के गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव के पास बुधवार की देर शाम चेकिंग में निकले एसडीएम अमित शुक्ला ने मौरंग लदे ट्रक को रुकने इशारा किया। वह होमगार्ड को टक्कर मारकर भागने की फिराक में था तभी एसडीएम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोप है कि एसडीएम ने ट्रक चालक को पीट दिया। इससे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
एसडीएम ट्रक चालक को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने जा रहे थे तभी वह रास्ते में कूदकर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की पूछताछ कर रही है। एसडीएम ने ट्रक को सीज कर दिया है। एसडीएम का कहना है कि चालक ने ट्रक रोकने के बजाए उनके होमगार्ड को टक्कर मार दी थी। उनकी गाड़ी को भी टक्कर मारी थी।
विज्ञापन


ट्रक चालक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वह रामपुर से मौरंग लेकर बांदा जा रहा था। बड़ोखर गांव के पास एसडीएम के होमगार्ड ने ट्रक को रोककर उसे थाने चलने के लिए कहा। चालक का कहना है कि उसके पास वाहन के सभी वैध कागजात थे, इसलिए उसने थाने जाने का कारण पूछा, जिस पर विवाद बढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि चालक को पीटते हुए वाहन में डाला गया। गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी को घेर लिया और विरोध जताने लगे। घटना की सूचना मिलते ही गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला का कहना है कि चेकिंग के दौरान होमगार्ड ने ट्रक को रोका तो वह रुकने के बजाय होमगार्ड को टक्कर मारकर भाग रहा था। जिसके बाद उन्होंने पीछा किया तो पैगंबरपुर के पास उनकी भी गाड़ी को टक्कर मारी। जिससे उनकी गाड़ी पलटते-पलटते बची। इसी बीच पुलिस को बुलाकर ट्रक को सीज करने की कार्रवाई गिरवां थाने में की जा रही है। एसडीएम ने पीटने की बात को गलत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें