फोटो - 04 अतुल कुशवाहा। फाइल फोटो
- फोटो : सोमवार को आसमान में छाई रही काली घटाओं का नजारा। संवाद
बांदा। मित्र को छोड़कर लौट रहे बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे वह उछलकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पैलानी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई अतुल कुमार (23) अपने मित्र हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी मनीष (24) को छोड़ने उसके गांव गया था। रविवार की रात वह मनीष को छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहा था। हमीरपुर के भरुआ थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव सिकहुला मोड़ पर अचानक उसने बाइक में ब्रेक लगाया। जिससे वह उछलकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में उसकी सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
वह हेलमेट नहीं लगाए था। भाई ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। वह टेंट लगाने का काम करता था। घर में मां सावित्री देवी हैं। पिता उदयभान खेती किसानी करते हैं। साढ़े तीन बीघा जमीन है। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर ऋृषि देव सिंह ने बताया कि हादसा हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। उसे जसपुरा सीएचसी लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।