फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एआरटीओ ने ट्रक रोका तो भिड़ गया चालक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एआरटीओ शंकर सिंह ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका तो चालक उनसे भिड़ गया और तमाम आरोप लगाने लगा। एआरटीओ ने कहा कि चालक ने ट्रक का वजन नहीं कराया और चालक के पास लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन

मवई से नरैनी की ओर जाने वाले ट्रकों की चेकिंग के दौरान सभी ट्रक चालकों ने अपने कागजात दिखाए और आगे बढ़ गए। लेकिन एक ट्रक चालक ने एआरटीओ के कहने पर वजन नहीं कराया, ऊपर से एआरटीओ पर तमाचा मारने और घूस मांगने का आरोप लगाने लगा। मालूम हो कि इन दिनों बिना फिटनेस और बिना कागजी प्रपत्र पूरे किए सैकड़ों की संख्या में वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ और यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। अब तक तमाम तिपहिया वाहन और ट्रकों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें