फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो 70 साल में नहीं हुआ वह सात साल में किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में समीक्षा हुई। बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि जो सरकारें 70 साल में कुछ नहीं कर पाई वह मोदी सरकार ने सात साल में कर दिखाया। केंद्र सरकार की हर घर नल योजना लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि जिले में सीएचसी को गोद लेकर जनप्रतिनिधि सराहनीय कार्य कर रहे हैं। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत भाजपा ने 13 हजार पौधे रोपे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण अभियान के तहत ई-प्रशिक्षण चलाया।
भाजपा प्रभारी सत्यपाल सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें