फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग गए देवता, शुभ कार्य शुरू

Thu, 10 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर दीवारी खेलते ग्रामीण। पूजा के लिए गन्ना खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। देवोत्थान एकादशी गुरुवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई। महिलाओं ने शाम को घर-आंगन व मंदिरों में दीये जलाए। भगवान नारायण की विधिवत पूजा कर नवरस युक्त मौसमी फलों ईख (गन्ना), चने का साग, बेर, जुंडी (ज्वार) आदि के भोग लगाए। परिजनों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


मान्यता है कि चार महीने से निद्रामग्न देवता देवोत्थानी एकादशी कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को जागते हैं। इसी के साथ शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं। खेतों में नई फसलों के के साथ नवरस आंवला, गन्ना, साग-भाजी और ज्वार की बहार आ जाती है। गुरुवार को सुबह से ही बाजार में जगह-जगह गन्ना, चने का साग, बेर, आंवला, ज्वार के भुट्टों की दुकानें सज गईं। महिलाओं ने दिन भर खरीददारी की।

शाम को दीये जलाने के बाद भगवान नारायण की पूजा की। आंगन में ऐपन बनाकर नवरस युक्त मौसमी फलों का भोग लगाया। गांवों में जगह-जगह महिलाओं ने रात में कीर्तन भजन किए। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिवारी के कलाकारों ने महेश्वरी देवी मंदिर के सामने लाठी चलाने की कला दिखाई। परंपरागत वेशभूषा में नाचते-कूदते एक-दूसरे पर लाठियां बरसाईं। इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


गांव व शहरों में युवाओं ने शगुन पूरा करने के लिए जुआ की फड़ें लगाईं। उधर, त्योहार पर गन्ना पूजने की धार्मिक रस्म का गन्ना उत्पादकों और विक्रेताओं ने जमकर लाभ उठाया। आम दिनों में पांच रुपये का मिलने वाला गन्ना 30 से 50 रुपये में बेचा।  


देवता जागे तो अब बजेंगे बाजे
बांदा। देवोत्थान एकादशी पर देवताओं की नींद खत्म होते ही शुभ मुहूर्त शुरू हो गया। अब शादी के बाजे बजने लगेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी (क्योटरा) ने बताया कि चालू माह नवंबर 11,12,15, 16, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28 व 29 को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। दिसंबर में 1,3,4,8,9,12 व 13 और जनवरी में 16,17,18,20,22,23,24,25,26,27,31 तथा फरवरी में 1,2,5,6,7,11,12,13,14,15,16,17,18,19,20,21,23 व 28 फरवरी को अच्छे मुहूर्त मिलेंगे। मार्च में 1,4,5,6,10,11,12,13 को मांगलिक कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें