फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत और दफ्तरों में गंदगी मिली तो खैर नहीं

विज्ञापन
शहर कोतवाली में अभिलेख देखते डीएम हीरा लाल। साथ में एसपी गणेश साहा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीएम हीरालाल ने सभी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि रिश्वत ली गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने दफ्तरों और परिसर की सफाई रोजाना सुनिश्चित करें। फाइलों का रखरखाव दुरुस्त हो। वे किसी भी दिन आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

गंदगी और अव्यवस्था मिली तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को बर्खास्त करने की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। उधर, डीएम ने शहर कोतवाली के थाना दिवस में फरियादें सुनीं और पुलिस के अभिलेख देखे। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा भी उपस्थित थे।
शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिस मकसद से सरकार हमें वेतन देती है, अगर वह काम ईमानदारी और मेहनत से नहीं किया गया तो विकास असंभव है। निर्देश दिया कि हर विभाग सरकारी या प्राइवेट 50 ऐसे लोगों की सूची बनाएं जो उल्लेखनीय काम कर रहे हैं। उन्हें प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी सचिवों को निर्देश दिया कि मंडियों में सफाई और वृहद पौधरोपण तथा तालाब खुदवाने के लिए शासन को लिखे। उद्यान और मत्स्य अधिकारी से कहा कि जो सब्जियां, मछली, मुर्गा, अंडा आदि खाद्य सामग्री बाहर से आ रही हैं, उनकी पैदावार जिले में ही करने के लिए भरपूर उपाय करें, ताकि किसानों की आमदनी बढ़े। किसी विभाग का काम पेंडिंग नहीं होना चाहिए। हरेक अधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन योग कराएं। मिट्टी के बर्तनों के प्रयोग को बढ़ावा दें। कार्यालयों में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय ली जाए। चाइनीज चीजों का बहिष्कार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें