फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम और जलवायु पर बाल विज्ञानियों के शोध पत्र

Thu, 29 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 23वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मेें बांदा जनपद के बदलते मौसम और जलवायु पर बाल विज्ञानियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। साथ ही सलाह भी दी कि किस तरह उपलब्ध संसाधनों से मौसम और जलवायु की समस्याओं से निपटा जा सकता है। इसमेें शामिल पांच प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में यह आयोजन साइंस रिसर्च क्लब और जिला विज्ञान क्लब ने किया था। क्लब प्रमुख शनि कुमार ने बताया कि आयोजन का मकसद बच्चों, अभिभावकों और टीचर्स आदि में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या का निवारण वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य के तहत करने की क्षमता विकसित करना है।

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अरुण कुमार निगम ने कहा कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में ऐसी वैज्ञानिक गतिविधियां जरूरी और सराहनीय है। प्रधानाचार्य माधवी गायकवाड़ ने प्रतियोगिता में सफल बच्चों को शाबासी दी। साथ ही असफल बच्चों को भविष्य मेें और बेहतर प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल ने हिमांशु त्रिपाठी, आदित्य मोहन मिश्रा, यशस्वनी गौर और आस्था कटियार को राज्यस्तरीय आयोजन के लिए चयनित किया। यह आयोजन छह से आठ नवंबर तक कानपुर में होगा। निर्णायक मंडल में डा. जितेंद्र कुमार, डा. जय कुमार चौरसिया, डा. छवि पुरवार, डा. मुक्ता गौर और अशोक कुमार तिवारी शामिल रहे। संचालन सौम्या श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें