फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हफ्ते भर से 12 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। कस्बे में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट है। 22 घंटे के बजाय लोगों को बमुश्किल 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आपूर्ति अन्य फीडरों पर डायवर्ट की जा रही है। रात में उमस, मच्छरों से लोग बेहाल हैं। पानी के संकट के साथ ही कारोबार भी प्रभावित है। एसडीओ मिथलेश कुमार ने उपखंड स्तर पर कटौती से इन्कार किया है। अतर्रा के एसडीओ मिथलेश कुमार ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली मिल रही है उतनी ही आपूर्ति की जा रही है। उपखंड स्तर से किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें